Move to Jagran APP

लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का दिया संदेश

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस कुशवाहा ने सोमवार को कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं संग मौजूदा राजनीतिक परि²ष्य पर गहन मंथन किया तो संगठन की समीक्षा की। साथ ही सेक्टर व बूथ स्तर तक पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 07:51 PM (IST)
लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का दिया संदेश
लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस कुशवाहा ने सोमवार को कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं संग मौजूदा राजनीतिक परि²ष्य पर गहन मंथन किया तो संगठन की समीक्षा की। साथ ही सेक्टर व बूथ स्तर तक पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया। मौका था शीला महल ज्ञानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक का। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जहां उत्साह का संचार किया तो कार्यकर्ता भी उनका जोरदार स्वागत कर आश्वस्त किया कि हर हाल में सफलता हासिल करेंगे।

loksabha election banner

बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक सेक्टर व बूथ स्तर तक पर संगठन को खड़ा किया जाय। इसी से संगठन मजबूत होगा तो पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा सकेगी। उन्होंने इस दौरान मौजूदा प्रदेश व केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। यह सरकार मात्र घोषणाओं की सरकार है। स्थिति यह है कि आज हर वर्ग परेशान है। महंगाई बढ़ गई है तो अन्याय व अत्याचार बढ़ चुका है। भ्रष्टाचार चरम पर है। स्थिति यह है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है। कार्यकर्ताओं को भाजपा की गरीब, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों से जन-जन तक को अवगत कराने पर जोर दिया। इसके पूर्व उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य जोन इंचार्ज मीरजापुर-इलाहाबाद मंडल डा. मदनराम, अमरेंद्र बहादुर भारती, राजीव गौतम ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर मंडल जोन इंचार्ज कमला शंकर भारती, बुद्धूराम, राजनारायण निराला, कमला शंकर राव, जिलाध्यक्ष पद्मभूषण भारती, स्वतंत्र मौर्य, हारून अंसारी, कमला शंकर राव, प्रवीण गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे।

---------

आज सुरियावां में होगी बैठक

- बसपा की समीक्षा बैठक 21 अगस्त को बावन बीघा तालाब सुरियावां में सुबह दस बजे से होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पद्मभूषण भारती ने दी है। उन्हें अधिकाधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने पर जोर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.