संदिग्ध स्थिति में विवाहिता झुलसी
जासं, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव रविवार को सुबह संदिग्ध स्थिति में आग लग
जासं, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव रविवार को सुबह संदिग्ध स्थिति में आग लगने के विवाहिता सोनी देवी (30) झुलस गई। उसे स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
लोगों का कहना रहा कि गांव निवासी जितेंद्र गौतम की पत्नी सोनी देवी का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पति द्वारा पिटाई कर देने पर उसने घर में रखा मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। जब तक परिवार के लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर अवस्था में उसे गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर स्वरूप रानी अस्पताल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। विवाहिता तीन बच्चों की मां है।