आदिशिल्पी की निकाली शोभायात्रा, झूमे भक्त
जासं भदोही आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी सादगी के साथ मनाई गई। चकइनायत (लोहराना ग
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:11 AM (IST)
जासं, भदोही: आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी सादगी के साथ मनाई गई। चकइनायत (लोहराना गली) गुरुवार को स्थापित छोटी सी प्रतिमा का विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद शुक्रवार को विसर्जन किया गया।
विदाई के दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई। फत्तूपुर स्थित मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ भव्य मेले का आयोजन होता था, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण परंपरा का सिर्फ निर्वहन किया गया। लोहराना गली में छोटी प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजन अर्चन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें