कथा में प्रभु श्रीराम का बताया महात्म
प्रभु श्रीराम की भक्ति से मानव जीवन धन्य हो जाता है। भव सागर से पार होने का एक मात्र साधन प्रभु श्रीराम की आराधना है। नगर के मुखर्जी पार्क में कथावाचक निर्मल शरण जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाकर भक्तों को भक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान कहा किश्री राम कथा ही नहीं बल्कि मनुष्य की कल्याण का मोक्ष द्वार है। कथा श्रवण से मनुष्य के मन को शक्ति औार प्रेरणा मिलती है। श्री राम नाम के भजन में इतनी शक्ति है कि भक्तों को कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : प्रभु श्रीराम की भक्ति से मानव जीवन धन्य हो जाता है। भव सागर से पार होने का एक मात्र साधन प्रभु श्रीराम की आराधना है। नगर के मुखर्जी पार्क में कथावाचक निर्मल शरण जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाकर भक्तों को भक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान कहा कि श्रीराम कथा ही नहीं बल्कि मनुष्य की कल्याण का मोक्ष द्वार है। कथा श्रवण से मनुष्य के मन को शक्ति और प्रेरणा मिलती है। श्री राम नाम के भजन में इतनी शक्ति है कि भक्तों को कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। इस अवसर पर राम सीता विवाह की झांकी सजाई गई थी। कथा के आयोजक श्रद्धालुओं की व्यवस्था में जुटे रहे।