Move to Jagran APP

विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर में गुरुवार को पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्टूटेंड पुलिस कैडेट कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें कानून की विभिन्न धाराओं की जानकारी देते हुए उल्लंघन पर तय दंड के प्रावधान से अवगत कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:23 AM (IST)
विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ
विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर में गुरुवार को पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्टूटेंड पुलिस कैडेट कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें कानून की विभिन्न धाराओं की जानकारी देते हुए उल्लंघन पर तय दंड के प्रावधान से अवगत कराया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि एसपी राजेश एस ने विद्यार्थियों को कानून की विविध धाराओं की जानकारी दी। कहा कि वह कोई ऐसा काम न करें जिससे कानून का उल्लंघन हो। उनके साथ उनके परिवार की परेशानी बढ़े। सीओ कालू सिंह ने विद्यार्थियों को एमवी एक्ट, छेड़खानी पर लगने वाले धाराओं व पाक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी। सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, छुआछूत, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या आदि से परिचित कराया। डीआइओएस अशोक चौरसिया व बीएसए अमित कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्हें अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक दिशा में करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.