स्कूलों में पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ
बालिका सुरक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय मनीगंज वीरमपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेजवां में बालिकाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी निलेश मिश्रा ने कहा कि बालिकाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने लिए जागरूक किया जा रहा है।
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): बालिका सुरक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय मनीगंज, वीरमपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेजवां में बालिकाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी निलेश मिश्रा ने कहा कि बालिकाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने लिए जागरूक किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 100 आदि की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व व सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं हेल्पलाइन की जानकारी दी। इस मौके पर प्रिया शुक्ला, आशा देवी, शीला मौर्या, सह विधिक परिवीक्षा अधिकारी किरन यादव, बाल संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता, सीडब्ल्यूसी की सदस्य अर्चना सिंह आदि थीं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप