Move to Jagran APP

झारखंड पुलिस ने दो हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार

जासं गोपीगंज (भदोही) क्षेत्र के कौलापुर के युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को जिले म

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:46 PM (IST)
झारखंड पुलिस ने दो हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार
झारखंड पुलिस ने दो हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार

जासं, गोपीगंज (भदोही) : क्षेत्र के कौलापुर के युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को जिले में धमकी झारखंड पुलिस ने दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

loksabha election banner

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव के सत्येंद्र मिश्र ज्ञानपुर पुरानी बाजार में रहते थे। 25 अक्टूबर को मकसूद नाम के एक राजमिस्त्री के साथ वह झारखंड के रांची स्थित राजधनवार थाना क्षेत्र के गांव में ले गए थे। 30 अक्टूबर को उन्हें हत्या कर फेंक दिया था। राजधनवार थाना की पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया था। आरोपितों ने पुलिस को बताया था कि मकसूद की पत्नी से गलत संबंध होने के कारण उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में दो और आरोपितों का नाम सामने आया था। झारखंड में जांच कर रहे विवेचक सत्येंद्र पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर सूफी नगर व सागररायपुर से निजाम अंसारी और हजरत अंसारी को गिरफ्तार कर झारखंड ले गई। झारखंड पुलिस ने बताया कि राजमिस्त्री मकसूद ने मृतक सत्येंद्र मिश्रा से लाखों रुपए कर्ज लिया था। इसी लेनदेन में उसकी हत्या की थी। बताया कि मृतक के चाचा से भी भूमि संबंधित विवाद चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मकसूद से मिलकर उसकी हत्या करा दी। इस मामले को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.