Move to Jagran APP

पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला जीवितपुत्रिका पर्व गुरु

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 09:51 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 09:51 PM (IST)
पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला जीवितपुत्रिका पर्व गुरुवार है। पूर्व संध्या पर बुधवार बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से चहल-पहल बढ़ी रही। इस दौरान व्रत व पूजन सामग्री के साथ महिलाओं ने फलों की खरीदारी की। हालांकि पर्व के चलते फलों के दाम भी आसमान छूते दिखे।

loksabha election banner

मान्यता है कि पुत्र प्राप्ति व पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताएं जीवित पुत्रिका का व्रत रहती है। निर्जला एकादशी, तीज आदि की तर्ज पर यह व्रत भी 24 घंटे निराजल की तर्ज पर रखा जाता है। पर्व की महत्ता को देखते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय नगर ज्ञानपुर सहित भदोही व अन्य नगर-बाजारों में फलों की दुकानें सुबह ही सज गई थीं। यहां तक कि जगह-जगह पटरियों व ठेलों पर कुछ अतिरिक्त दुकानें भी सजाई गई थीं। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा सामग्री के साथ-साथ फलों की जमकर खरीदारी की।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले जीवितपुत्रिका पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को नगर में पूजन सामग्री के साथ फल आदि की जमकर खरीदारी की गई। दुकानों पर विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखी गई। देर शाम तक दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार नारियल, केला, सेब, संतरा, नाशपाती आमला, अमरुद आदि फल के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी की। तालाब और सरोवर के किनारे सामूहिक पूजन-अर्चन कर जीवित्पुत्रिका माता की कथा श्रवण करने के साथ ही व्रत का पारण करती हैं। पर्व को देखते हुए पूजन स्थानों की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.