विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूरी ज्यादा है तो ही बदले जाएंगे परीक्षा केंद्र, इसके अलावा कोई बदलाव संभव नहीं

By Mohammad Ibrahim Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 03:40 PM (GMT+05:30)

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत परीक्षा केंद्र तभी बदले जाएंगे जब छात्र-छात्राओं के सेंटरों की दूरी अधिक हो, जिससे नए केंद्र बनाने की उम्मीद लगाए बैठे विद्यालयों को झटका लगा है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रों के निर्धारण को लेकर जारी की नई गाइड लाइन।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रों के निर्धारण को लेकर जारी की नई गाइड लाइन।

HighLights

  1. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की नई गाइडलाइन जारी की।

  2. छात्रों के सेंटरों की अधिक दूरी पर ही बदलाव होगा।

  3. नए केंद्र बनाने की उम्मीद वाले विद्यालयों को झटका लगा।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण को परिषद ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र वहीं बदले जाएंगे जिनके छात्र छात्राओं के सेंटरों की दूरी ज्यादा है।

अन्यथा की दिशा में केंद्र नहीं बढ़ेंगे। ऐसे में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जारी 90 विद्यालयों की सूची के बाद केंद्र बनाने के लिए आवेदन किए विद्यालय संचालकों को झटका लगेगा।

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 38 राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त सहित कुल 196 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के आधारभूत सुविधा संसाधनों की जांच कराकर परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डाट एजुकेशन डाट इन पर अपलोड की गई थी। सुविधा संसाधनों के आधार पर परिषद ने 81 विद्यालयों को केंद्र बनाने की हरी झंडी देते हुए अनंतिम सूची जारी की गई थी दी है।

इसके बाद मांगी गई आपत्तियों पर 112 आपत्तियां दर्ज कराई गई। जिनका निस्तारण कर 90 केंद्र फाइनल कर दिए गए। दूसरी बार में 22 आपत्तियां आई हैं। पर शनिवार की देर शाम आई नई गाइड लाइन में स्पष्ट किया गया है कि अब केंद्र नहीं बढ़ेंगे।

केवल वही केंद्र बढ़ेंगे जिन विद्यालयों के बच्चों का सेंटर दूर बना है। हालांकि वह पूर्व में केंद्र रहे हों। इस गाइड लाइन से नया केंद्र बनाने का दावा कर रहे विद्यालय संचालकों को झटका लग गया है। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 55323 विद्यार्थी करेंगे परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

अनंतिम सूची के बाद आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला स्तरीय निर्धारण समिति की ओर से 90 विद्यालयों को केंद्र बनाने की सूची फाइनल कर परिषद को भेज दी गई थी। इसके बाद भी आपत्ति मांगी गई थी। हालांकि केंद्र बढ़ाने को लेकर परिषद की नई गाइड लाइन आ चुकी है।वैसे केंद्रों की फाइनल सूची 27 नवंबर को जारी होगी।

-

अंशुमान, जिला विद्यालय निरीक्षक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।