Move to Jagran APP

'भोले बाबा पार करेंगे' के जयघोष से गुंजायमान हुआ हाईवे

सावन मास में देवों के देव महादेव के जलाभिषेक व दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं को बेताब देखा जा रहा है। मास के दूसरे सोमवार को प्रयाग से जल लेकर निकले कांवरियों के कदम काशी विश्वनाथ से लेकर अन्य शिव मंदिरों की ओर अनवरत बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 04:39 PM (IST)
'भोले बाबा पार करेंगे' के जयघोष से गुंजायमान हुआ हाईवे
'भोले बाबा पार करेंगे' के जयघोष से गुंजायमान हुआ हाईवे

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : सावन में देवों के देव महादेव के जलाभिषेक व दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं को बेताब देखा जा रहा है। मास के दूसरे सोमवार को प्रयाग से जल लेकर निकले कांवरियों के कदम काशी विश्वनाथ से लेकर अन्य शिव मंदिरों की ओर अनवरत बढ़ रहे हैं। दशा यह रही कि गुरुवार को मौसम के करवट बदलते ही राजमार्ग पर कांवरियों की भीड़ बढ़ गई। इस दौरान बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा। जगह-जगह बाटी- चोखा का भी दौर चल रहा था तो भक्ति गीतों पर शिव भक्त थिरकते चल रहे थे।

loksabha election banner

देवाधिदेव महादेव के अतिप्रिय मास सावन के दूसरे सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने के लिए चहुंओर शिव भक्तों का जत्था निकल पड़ा है। बुधवार को देर शाम मौसम के भी अचानक करवट बदलते ही भक्तों की कतार लग गई। हर- हर महादेव, बोल बम आदि के जयकारों से क्या नगर क्या गांव, सारे इलाके गुंजायमान हैं। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार से शिवभक्त प्रयाग से जल लेकर चल चुके हैं। इससे राजमार्ग पर कांवरियों की भीड़ बढ़ी रही। अन्य मार्गों पर भी केशरिया वस्त्रधारी कांवरियां गंतव्य की ओर बढ़ते देखे गए। इसके साथ ही शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। जगह-जगह रुककर शिव भक्त बाटी-चोखा सहित अन्य व्यंजन तैयार करने में जुटे रहे।

-

सुरक्षित लेन पर अव्यवस्था का बोलबाला

शासन के सख्त हिदायत के बाद भी कांवरियों के सुरक्षित लेन पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस कर्मी झपकी लेते दिखे। दूसरे लेन पर जाम लगने पर भी अंजान बने रहे। कांवरिया लेन पर भी वाहन फर्राटा भरते रहे। चार पहिया वाहन भी बेरोक-टोक कांवरियों के लेन पर चलते रहे। इससे कांवरियों को परेशानी उठानी पड़ी। सुरक्षा में लगे सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की टीम भी कागजों पर ही सिमटती दिख रही है। मौसम ठीक होने पर कांवरियों की संख्या बढ़ गई है। समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.