Move to Jagran APP

भए प्रकट कृपाला दीन दयाला..

रामनवमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर के हजारों लोग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव में साक्षी बने। नगर के सदर मोहाल में गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच जब भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारीव अयोध्या में बाजे बधइयाका समूह गायन शुरू हुआ तो पूरा माहौल श्रीराममय हो उठा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 12:21 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 12:21 AM (IST)
भए प्रकट कृपाला दीन दयाला..
भए प्रकट कृपाला दीन दयाला..

जासं, गोपीगंज/ सुरियावां (भदोही): रामनवमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर के हजारों लोग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव में साक्षी बने। नगर के सदर मोहाल में गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच जब 'भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी'व 'अयोध्या में बाजे बधइया'का समूह गायन शुरू हुआ तो पूरा माहौल श्रीराममय हो उठा।

loksabha election banner

सुप्रभातम प्रचार समिति द्वारा सदर मोहाल में आयोजित जन्मोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई व सोहर गाए गए। रंग-बिरंगे फूल से भगवान श्रीराम की झांकी सजाई गई थी। दिन में 12 बजते ही प्रतीक रूप से फूलों के बीच से प्रभु के अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन शुरू हो गया। केशरिया ध्वज लहराने के साथ पटाखे फूटने लगे। इस अलौकिक रूप के दर्शन को हर कोई लालायित हो उठा। दर्शन-पूजन व आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रहलाददास गुप्ता, संत केशवकृपाल महाराज, गगन कुमार गुप्ता, डॉ कृष्ण कुमार गुप्त, श्रीकांत जयसवाल, रमेश कौशल, कृष्ण कुमार खटाई, त्रिलोकीनाथ उमर आदि थे। सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार: बावन बीघा का तालाब स्थित हनुमान जी के मंदिर से भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। भगवान श्री राम के शोभायात्रा के साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। आकर्षक झांकियां निकाली गई। इस शोभायात्रा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, रोहित जतन गुप्ता, ठाकुर हलवाई राजा, बाबू सावन गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, त्रिभुवन मौर्य, राज विजय, अजय मोदनवाल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.