धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटाई
जासं मोढ़ (भदोही) क्षेत्र में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई की जा रही है। पुलिस की लापरवाह
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 04:14 PM (IST)
जासं, मोढ़ (भदोही) : क्षेत्र में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई की जा रही है। पुलिस की लापरवाही से वन माफिया पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। हरियाली के दुश्मन बने ऐसे लोगों की कारगुजारी तब शुरु होती है जब रात में जब लोग सो जाते हैं। ठंडी में यह कारोबार और बढ़ जाता है। नाम ना छापने की शर्त पर एक व्यवसायी ने बताया पेड़ खरीदने के बाद काटने के लिए वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस की हथेली गरम करनी होती है। बताया कि नीम के पेड़ से अन्य पेड़ों की अपेक्षा अधिक मुनाफा हो जाता है। कारण यह कि कोलकाता में नीम के पेड़ों की अधिक मांग है। लागत का तीन गुना दाम खूब आराम से मिल जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने हरियाली को नष्ट कर रहे ऐसे काले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें