ग्राम प्रधानों ने जताई खुशी
अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक मंगलवार को स्थानीय नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें अभोली ब्लाक के सेमरा गांव के ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी के सीज किए गए वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार के आदेश पर उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक पर खुशी जताई गई।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक मंगलवार को स्थानीय नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें अभोली ब्लाक के सेमरा गांव के ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी के सीज किए गए वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार के आदेश पर उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक पर खुशी जताई गई।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा सेमरा के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया गया था। उच्च न्यायालय द्वारा उक्त आदेश पर रोक लगा दी है। प्रधानों ने उत्पीड़न के खिलाफ भी आवाज मुखर की। कहा कि जांच के नाम पर उत्पीड़न की कार्रवाई रुकनी चाहिए। इस मौके पर शिवभूषण उपाध्याय, श्रीराम दुबे, दीपक तिवारी, मेवालाल, आलोक ¨सह आदि थे।