कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव, अफरा-तफरी
सुरियावां नगर के बाईपास पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के सीत गृह मशीन के कमरे में सोमवार को दोपहर अचानक गैस रिसाव से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने समय रहते स्थित पर नियंत्रण पा लिया अन्यथा बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। दोपहर में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाबत मैकेनिक मरम्मत कर रहा था। तब तक अचानक ल्युकिट वाल (गैस) कट गया। जिससे अमोनियम गैस का रिसाव तेज होने लगा। उसमें काम कर रहे मजदूरों का दम घुटने लगा जिससे बाहर निकलकर भागने लगे। हालांकि बाद में यंत्र को ठीक किए जाने से स्थिति सामान्य हो गई।
जासं, सुरियावां (भदोही) : सुरियावां नगर के बाईपास पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के शीतगृह मशीन के कमरे में सोमवार को दोपहर अचानक गैस रिसाव से अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड के जवानों ने समय रहते स्थित पर नियंत्रण पा लिया अन्यथा बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता। दोपहर में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाबत मैकेनिक मरम्मत कर रहा था। तब तक अचानक ल्यूकिट वाल (गैस) कट गया। अमोनिया गैस का रिसाव तेज होने लगा। उसमें काम कर रहे मजदूरों का दम घुटने लगा, जिससे बाहर निकलकर भागने लगे। हालांकि बाद में यंत्र को ठीक किए जाने से स्थिति सामान्य हो गई।