विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र बसपा प्रभारी घोषित

By JagranEdited By:
Published: Sun, 17 Feb 2019 11:44 PM (IST)

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : बसपा-सपा गठबंधन से पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र

पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र बसपा प्रभारी घोषित
पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र बसपा प्रभारी घोषित

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : बसपा-सपा गठबंधन से पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र को भदोही संसदीय सीट से प्रभारी घोषित होते ही लोकसभा चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी की रंगत बढ़ गई। जिला मुख्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य जोन इंचार्ज सुनील कुमार चित्तौड़ ने जैसे ही उनके नाम की घोषणा की वैसे ही कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और मायावती ¨जदाबाद, अखिलेश यादव ¨जदाबाद के गगनभेदी नारे लगने लगे। इसके पहले पूर्व सांसद रामरती ¨बद ने डॉ भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज ने कहा कि बसपा और सपा गठबंधन होते ही विरोधी दल भाजपा की नींद उड़ गई है। लोकसभा चुनाव में जनता को किए गए वादा को पूरा नहीं किया और प्रदेश में अपराध चरम पर है। गरीबों और पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने जनता को धोखा दिया है। उनके कृत्यों से जनता ऊब चुकी है और बदलाव लाने के मूड में है। ऐसे में बसपा-सपा गठबंधन से भदोही संसदीय सीट से पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र को प्रभारी घोषित किया जा रहा है। उन्हें मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। इस दौरान मुख्य जोन इंजार्च ने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा। आजादी से अब तक सर्वाधिक राज करने वाली कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त रही। गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया। सपा अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी जन सैलाब देखकर यह सबित हो गया है कि झूठ बोलने वाली सरकार से लोग ऊब चुके हैं। रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि भदोही की जनता का सेवा करने का जब भी मौका मिला है उस पर खरा उतरने का काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ¨सचाई, बिजली आदि क्षेत्रों में जो काम कराया गया है, उसे आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। मुख्य जोन इंजार्च अमरेंद्र बहादुर भारतीय, राजू भारतीय, अशोक भारतीय के अलावा जोन इंचार्ज कमलाशंकर भारती, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने बसपा-सपा के संयुक्त प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रतापपुर बसपा विधायक मुस्तफा सिद्दीकी, हंडिया विधायक हाकिम ¨बद के अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मधुबाला पासी, जाहिद बेग, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, औराई प्रमुख विकास मिश्र, पूर्व प्रमुख सुरेश दुबे, राजेश मिश्र राजन, भरतराज ¨सह आदि थे।