पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने कहा- दबाव में काम करने से बेहतर है गरीबों की सेवा
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने कहा कि दबाव में काम करने के बजाय गरीबों की पीड़ा दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

जागरण संवाददाता, भदोही। जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने कहा कि जिलाधिकारी के पद पर रहते हुए महसूस किया कि एक अधिकारी के रूप में दबाव में काम करने से अच्छा है कि खुद को इन दबाव से मुक्त होकर गरीब, असहाय लोगों के बीच में जाकर उनकी पीड़ा को दूर करने का प्रयास किया जाए। कहा समस्याओं के निदान के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
नितेश चौबे, सर्वेश शुक्ल, मनीष तिवारी, मुकेश दुबे, अनुराग दुबे, राकेश बिंद मौजूद रहे। उन्होंने शनिवार को औराई ब्लाक के नरथुआ गांव स्थित शिव मंदिर में दर्शन पूजन कर ग्रामीणों से मुलाकात की। लोगों से उनका हाल-चाल जाना और महिलाओं से समस्याओं से रूबरू हुई।
इसके बाद गोपीगंज बड़े शिव धाम में दर्शन पूजन के बाद स्थानीय लोगों से बात की। मीडिया से दूर बनाए रखी। उनके आगमन पर जुटे लोगों से कहा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को जागरूक होने के साथ अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।
महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए। व्यापारियों की समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को महत्वपूर्ण बताते हुए समाजहित में सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
व्यापारियों और महिलाओं ने उनके प्रशासनिक अनुभव व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका की सराहना की। श्रीकांत जायसवाल, अनिल जायसवाल, अनिल अवधिया, रतन शंकर जायसवाल, रवि जायसवाल, संजय तिवारी, विनीत मिश्र मौजूद रहे।