गैस रिसाव से अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में खाना बनाते समय आग लग गई। जिससे अस्पताल में चीख पुकार मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता से आग पर नियंत्रण मिलने पर मरीजों व अस्पताल प्रशासन ने राहत की सास लिया। शनिवार को नित्य की तरह मैटर्निटी विग में खाना बन रहा था। अचानक बगल स्थित किचेन से धुएं का गुबार उठने लगा। जिसे देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोग किचेन की तरफ दौड़ पड़े। तब तक आग की लपटें कमरे से निकलने लगीं। आनन-फानन डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। अस्पताल में अग्निशमन यंत्र तो था लेकिन प्रशिक्षित न होने से प्रयोग में दिक्कत हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की मदद से आग बुझाने पर सफलता मिल पाई। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस किया। संयोग अच्छा रहा कि समय से आग पर नियंत्रण हो जाने से बड़ा हदसा टल गया।
जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगने। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
शनिवार को मैटर्निटी विग में खाना तैयार किया जा रहा था। अचानक बगल स्थित रसोईघर से धुएं का गुबार उठने लगा जिसे देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोग रसोईघर की ओर दौड़ पड़े। तब तक आग की लपटें कमरे से निकलने लगीं। आनन-फानन चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। अस्पताल में अग्निशमन यंत्र तो था, लेकिन प्रशिक्षित न होने से प्रयोग में दिक्कत हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की मदद से आग बुझाने पर सफलता मिल पाई। आग बुझने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। चिकित्साधीक्षक आरबी पाठक ने बताया कि आग की जानकारी होते ही तत्परता से आग बुझाने में अस्पताल के सभी स्टाफ जुट गए। फोन से विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने के पहले आग पर काबू पा लिया गया था।