चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, छह घायल, 17 पर मुकदमा
जागरण संवाददाता सुरियावां (भदोही) थाना क्षेत्र के नागमलपुर में चुनावी रंजिश को लेकर शनि
जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही) : थाना क्षेत्र के नागमलपुर में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार की दोपहर एक जाति विशेष के लोगों ने गांव की ही दूसरी बस्ती के लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। इसमें बस्ती के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।
जनपद में बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स की मुस्तैदी व प्रशासनिक सख्ती के चलते सात मार्च को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतगणना के उपरांत भी माहौल ठीक रहा लेकिन देर शाम गांव में चुनाव को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया था। सूचना के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। शनिवार को एक पक्ष के लोग लामबंद होकर दूसरी बस्ती में पहुंच गए और लाठियां भांजने लगे। सुरेश कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही यादव बस्ती के शरारती लोग एक राय होकर लाठी डंडे से लैश होकर बस्ती में पहुंचकर उनकी पार्टी को वोट न देने की बात कर अभद्रता करने लगे। उनकी पिटाई से रवींद्र कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, बसंत लाल गुप्ता, आकाश कुमार, राजीव गुप्ता, प्रेम शंकर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। तहरीर पर आशुतोष यादव, अमला यादव, गौरव यादव, विमलेश यादव, नीरज यादव, रमेश चंद्र यादव, प्रदीप यादव, विनय चंद्र यादव, आकाश यादव, विवेक यादव के खिलाफ नामजद व व छह अज्ञात पर मुकदमा हुआ है।