पौधरोपण से संतुलित होगा पर्यावरण
गोपीगंज नगर के समीप विकास खंड ज्ञानपुर के पूरे झम्मन गांव मे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए गुरुवार को सायंकाल कजरी गायक रमेश भवरा, रविन्द्र यादव के साथ ग्रामीणो नेखाली पड़े स्थान पर पौधरोपणकिया।पौधरोपण करके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया गया।
जासं, लालानगर (भदोही) : विकास खंड ज्ञानपुर के पूरे झम्मन गांव में शुक्रवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौध रोपित कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का संदेश दिया गया। लोकगीत गायक रमेश भंवरा, रविन्द्र यादव के साथ ग्रामीणों ने खाली पड़े स्थान पर पौधरोपण किया।
इस दौरान वक्ताओं ने पेड़ - पौधों के महत्व के बारे में विस्तार अवगत कराते हुए कहा कि पेड़-पौधों का होना हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण है। इन्हीं से हमें सुद्द हवा, दवाएं व आक्सीजन की प्राप्ति होती है। साथ ही यह पर्यावरण को संतुलित बनाने में भी सहायक होते हैं। कहा कि पर्यावरण का संतुलित रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना जरूरी है। पौधरोपण करने के बाद उसकी देखभाल करके पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित रखा जा सकता है। इस मौके पर शिवशंकर, रामलखन, र¨वद्र, संजय, नागेंद्र व अन्य थे।