Move to Jagran APP

डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलंद की आवाज

डीजल-पेट्रोल व रसोईं गैस की कीमत में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट धमके अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 03:26 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 03:26 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलंद की आवाज
डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : डीजल-पेट्रोल व रसोईं गैस की कीमत में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट धमके अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

loksabha election banner

सुबह करीब 11 बजे पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की मूल्य में वृद्धि से हर वस्तु की महंगाई बढ़ेगी। इसका खामिजाया गरीब जनता को भुगतना होगा। इसके साथ ही डीजल की महंगाई के आड़ में जोताई, सिचाई आदि महंगा कर दिए जाने से जहां किसानों के सामने दिक्कत बढ़ेगी तो सवारी वाहनों के किराए में भी बढ़ोत्तरी कर दिए जाने से लोग परेशान होंगे। इसी तरह रसोईं गैस की कीमत में हुई बेतहासा बढ़ोत्तरी से गरीब परिवारों की समस्या बढ़ गई है। तमाम गरीब परिवार गैस सिलेंडर की रिफिलिग नहीं करा पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर पूरी तरह से मनमानी करने का आरोप मढ़ा। कहा कि यह सरकार पूरी तरह गरीब विरोधी हो चुकी है। अंत में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मूल्यवृद्धि को वापस लेने सहित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में इंद्रदेव पाल, प्रेमबहादुर, श्रीराम, परदेशी राम, जगन्नाथ मौर्य सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.