सर्पदंश से व्यक्ति की मौत
क्षेत्र के सुधवैं गांव में चारपाई पर सो रहे पृथ्वीपाल मौर्य को सर्प ने दंश लिया। आनन-फानन उसे भदोही स्थित आस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 07:34 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): क्षेत्र के सुधवैं गांव में चारपाई पर सो रहे पृथ्वीपाल मौर्य को सर्प ने डस लिया। आनन-फानन उसे भदोही स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पृथ्वीपाल खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रहे थे। इसी समय सर्प ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। सर्प देख उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें