परशुराम-लक्ष्मण संवाद से कांपी धरती
गोपीगंज नगर का ऐतिहासिक रामलीला मंडल मंदिर बाबा कबूतर नाथ अंजही मोहाल के रंगमंच पर बुधवार की रात धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन में कलकारों ने सीता स्वयंवर में विभिन्न राज्य के राजाओ व दशानन रावण द्वारा शिव धनुष को न तोड़ पाने मलाल था। तो श्रीराम के धनुष तोड़ने के बाद क्रोधित शिव अवतारी परशुराम ने सभा में भूचाल ला दिया। परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन देख श्रद्धालु के जय श्रीराम के नारे परिसर गुजायमान हो गया।
जासं, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज नगर का ऐतिहासिक रामलीला मंडल मंदिर बाबा कबूतर नाथ अंजही मोहाल के रंगमंच पर बुधवार की रात धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलकारों ने सीता स्वयंवर में विभिन्न राज्य के राजाओं व दशानन रावण द्वारा शिव धनुष को न तोड़ पाने मलाल था तो श्रीराम के धनुष तोड़ने के बाद क्रोधित शिव अवतारी परशुराम ने सभा में भूचाल ला दिया। परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन देख श्रद्धालु के जय श्रीराम के नारे परिसर गुंजायमान हो गया। लीला का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अरुण कुमार, उमर वैश्य, शिव शंकर गुप्ता, मनोज जायसवाल व सोनू गुप्ता समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।