प्रमासपा कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर आवाज बुलंद की। आरोप लगाया कि बसपा और समाजवादी पार्टी ने अन्य बीस पिछड़ी जातियों को धोखा देने का काम किया है।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर आवाज बुलंद की। आरोप लगाया कि बसपा और समाजवादी पार्टी ने अन्य बीस पिछड़ी जातियों को धोखा देने का काम किया है। साथ ही आरक्षण में अनुसूचित जाति का कोटा बढ़ाने के लिए आवाज उठाई। इस दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस और सपा-बसपा आदि ने पिछड़ी अन्य जातियों के साथ धोखा दिया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ¨बद ने कहा कि पिछले चौबीस वर्षों से आरक्षण की मांग की जा रही है लेकिन सभी राजनीति दल के लोग चुप्पी साधे हुए हैं जबकि गरीब सवर्णों के लिए किसी ने सदन में विरोध नहीं किया। बीस अति पिछड़ी जाति के लिए सदन में कभी भी आवाज नहीं उठी। किसी भी राजनीतिक दल ने अति पिछड़ों की बात नहीं की लेकिन प्रगतिशील मानव समाज पार्टी हर समय इसकी लड़ाई लड़ रहा है। कहा कि ¨बद, निषाद, केवट, मल्लाह, रायकवार, बाथम, धीवर, बीयर, प्रजापति आदि को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए एवं अनुसूचित जाति का कोटा 22.5 से बढ़ाकर 35 फीसद किया जाए। कार्यक्रम को शिवनाथ ¨बद, लालचंद ¨बद, रामराज ¨बद, रामफल ¨बद आदि ने संबोधित किया।