अधिशासी अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल
नगर व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को अधिशासी अधिकारी से मिला। कहा कि नगर प्रशासन दुकानदारों से कर की वसूली की जाती है। नगर को स्वच्छ रखने के लिए दुकानों पर नगरीय प्रशासन की ओर से डस्टबीन रखी जाए।
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): नगर व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को अधिशासी अधिकारी से मिला। कहा कि नगर प्रशासन दुकानदारों से कर की वसूली की जाती है। नगर को स्वच्छ रखने के लिए दुकानों पर नगरीय प्रशासन की ओर से डस्टबिन रखी जाए। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि नगर प्रशासन की ओर से डस्टबीन रखने के लिए फरमान जारी किया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक दुकान के सामने डस्टबीन रखने की व्यवस्था नगर प्रशासन करे। प्रतिनिधि मंडल में मुकेश स्वर्णकार, संतोष सेठ, मनोज मोदनवाल, रंजना श्रीवास्तव, पिटू दादा, आशीष रावत आदि थे।