ढाबे में मिला शव, सनसनी
क्षेत्र के चकपरौना स्थित एक नामचीन ढाबे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जासं, गोपीगंज (भदोही): क्षेत्र के चकपरौना स्थित एक नामचीन ढाबे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज से घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ढाबा संचालक के अनुसार नेपाल स्थित अर्घाखांची जनपद के ढिकुरा गांव निवासी कृष्ण प्रसाद पोखले अपने साथी तमिलनाडू के मोहन कुमार के साथ 14 अक्टूबर को आए थे। वे नौकरी पर रखने की मांग कर रहे थे। कृष्ण प्रसाद पोखले की भोर में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय ने बताया कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। इसके बाद भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।