पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सनसनी
क्षेत्र के शेरपुर गांव में राजकुमार दुबे (35) का शव पेड़ में लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम में भेजने के बाद मामले की जांच में जुटी है। शरीर और कपड़े पर खून के निशान मिलने पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी(भदोही): क्षेत्र के शेरपुर गांव में राजकुमार दुबे (35) का शव पेड़ में लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम में भेजने के बाद मामले की जांच में जुटी है। शरीर और कपड़े पर खून के निशान मिलने पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
कोइरोना थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी चौरहजा प्रसाद के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर के राजकुमार दुबे शनिवार को सुबह शौच के लिए निकले थे। गांव से कुछ दूर पर स्थित पेड़ में रुमाल के सहारे उनका शव लटकता मिला। आस-पास के लोगों की एक बारगी नजर पड़ते ही घटना को लेकर सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को भी दे दी। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया की मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि उसकी शादी पांच साल पूर्व चित्रकूट में हुई थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई मानसिक रूप से सही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। कपड़े पर खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि परिवार के लोगों की ओर से देर शाम तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी। पत्नी और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।