Move to Jagran APP

एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने एवं देश की आर्थिक बदहाली से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राजनीति से प्रेरित होकर सुरक्षा व्यवस्था को हटाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:04 AM (IST)
एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा
एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने एवं देश की आर्थिक बदहाली से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राजनीति से प्रेरित होकर सुरक्षा व्यवस्था को हटाया गया है। चेताया कि सरकार इस समय रहते निर्णय नहीं लेती है तो कांग्रेसजन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। पंचायत निर्वाचन समिति के सदस्य सुरेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार दलगत राजनीति से प्रेरित होकर कार्य कर रही है। गांधी परिवार के दो-दो सदस्यों को देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने में अपनी जान गवानी पड़ी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन, यज्ञ देव मालवीय, राजेश्वर दुबे, दीपक पांडेय व पी.यादव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.