Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर भड़के कांग्रेसजन

पेट्रोल कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 05:30 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर भड़के कांग्रेसजन
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर भड़के कांग्रेसजन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पेट्रोल कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सरकारी खजानों का लाभ पूंजीपतियों को दिया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार डीजल, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। इससे गरीब, मजदूर, किसान और महिलाएं त्रस्त हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी लगातार वृद्धि होती जा रही है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय मूल्य में 52 फीसद गिरावट आई है जबकि भारत में डीजल के मूल्य में 86 फीसद बढ़ोतरी किया जा रहा है। जनता ठगा महसूस कर रहा है। उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। मंदी से देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। भाजपा की सरकार में युवा बेरोजगार हो गए हैं तो कंपनियां आर्थिक तबाही की शिकार हो गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में वसीम अंसारी, सत्यम शुक्ला, राजेश यादव, समरजीत यादव, माबूद खां, संतोष सिंह बघेल, मनोज गौतम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.