विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही को 1340 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी, 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का भी करेंगे उद्घाटन

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:05 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टूबर को भदोही में 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे 1340 करोड़ ...और पढ़ें

50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे उद्घाटन।

50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे उद्घाटन।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी 4 अक्टूबर को भदोही कारपेट एक्सपो का करेंगे उद्घाटन।

  2. 1340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास लोकार्पण।

  3. एक्सपो से निर्यातकों को नए बाजार व 500 करोड़ कारोबार की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। कालीन कारोबार को नई ऊंचाई देने वाले चार दिवसीय 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन चार अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम के आगमन का प्रोटोकॉल देर रात को आया इससे तैयारियां दिन, रात भर चलेंगी। वे हेलिकॉप्टर से 12.40 बजे लखनऊ से चलकर 1.40 बजे भदोही के भिखारीपुर अभयनपुर मैदान में आएंगे।

1.45 बजे कारपेट एक्सपो मार्ट जाएंगे और मेले का उद्घाटन करेंगे। यहां वह 2.45 बजे तक रुकेंगे। यहां से 2.55 बजे भिखारीपुर मैदान में शाम चार बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। 4.05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

सीएम 1340 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

उधर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी, डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिनव त्यागी ने सभास्थल, एक्सपो मार्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ज्ञानपुर के धनतुलसी डेंगुरपुर में गंगा नदी पर 320.51 करोड़ रुपये का पक्का पुल शासन से स्वीकृत है। इसके अलावा मूंसीलाटपुर में 574 बंदी क्षमता की बनने वाली नई जेल निर्माण होगा।

209.18 करोड़ रुपये से प्रस्तावित इस परियोजना के पूर्ण होने पर बंदियों को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। लोक निर्माण विभाग की छह परियोजनाओं का लोकार्पण व 29 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, मंच, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने बताया कि एक्सपो मार्ट में बड़ी संख्या में आयातक और देश के प्रमुख कालीन कारोबारी शामिल होंगे। इससे निर्यातकों को नए बाजारों से जुड़ने और कारोबार के विस्तार का अवसर मिलेगा। बताया कि एक्सपो के दौरान 500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों के कालीनों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठ जिलों में शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, नौ शहरों में भी होगा विस्तार