श्रमदान कर चमकाया सरोवर व मंदिर परिसर
जीवन में सुख- समृद्धि और पुत्रों की दीर्घायु की कामना को लेकर मनाए जाने वाले डाला छठ पर्व को लेकर रविवार को ज्ञानसरोवर सहित हरिहरनाथ मंदिर परिसर ज्ञानपुर को श्रमदान कर चमकाया गया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जीवन में सुख-समृद्धि और पुत्रों की दीर्घायु की कामना को लेकर मनाए जाने वाले डाला छठ पर्व को लेकर रविवार को ज्ञानसरोवर सहित हरिहरनाथ मंदिर परिसर ज्ञानपुर को श्रमदान कर चमकाया गया। लोगों ने घंटों मेहनत कर साफ-सफाई करने का काम किया।
ज्ञानपुर विकास मंच के ब्रह्मजीत शुक्ल व वंशीधर गुप्त के नेतृत्व में जुटे मंच के कार्यकर्ता व नागरिकों ने सरोवर के सभी घाटों व मंदिर परिसर से कोने-कोने को चमकाने का काम किया। कहा कि छठ पर्व पर पूजन अर्चन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं व आस्थावानों को कोई दिक्कत न उठानी पड़े इस उद्देश्य से सफाई का कार्य किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र बागी, नान्हक, सोनू मिश्रा, पप्पू, उत्तम पाठक आदि थे।