विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा जल को स्वच्छ रखेंगी 'चिताला' मछलियां, वाराणसी समेत 3 जिलों में होगा रिवर रैचिंग

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:19 PM (GMT+05:30)

गंगा जल को छोटे कीड़ों से दूषित होने से बचाने के लिए वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर में चिताला मछलियां छोड़ी ...और पढ़ें

महाराजगंज क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित मत्स्य विभाग की नर्सरी के तालाब में रखी गई चिताला मछली। फोटो- जागरण

महाराजगंज क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित मत्स्य विभाग की नर्सरी के तालाब में रखी गई चिताला मछली। फोटो- जागरण

HighLights

  1. चिताला मछलियां गंगा जल को कीड़ों से मुक्त रखेंगी।

  2. वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर में एक लाख मत्स्य बीज छोड़े जाएंगे।

  3. 19 नवंबर को वाराणसी के रविदास घाट पर होगा रिवर रैचिंग।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। गंगा जल छोटे छोटे कीड़े मकोड़ों से दूषित न होने पाए, चिताला मछलियों को गंगा में छोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश मत्स्य बीज विकास निगम की ओर से धार्मिक आस्था के केंद्र के रूप में स्थान रखने वाले प्रदेश के तीन जिलों वाराणसी सहित अयोध्या व गोरखपुर में इसे गंगा में छोड़ने का निर्णय लिया गया है।

रीवर रैचिंग के तहत 19 नवंबर को वाराणसी के रविदास घाट पर दोपहर दो बजे से आयोजित कार्यक्रम के जरिए इन्हें गंगा में छोड़ा जाएगा। कलकत्ता से आई फिंगर साइज के एक लाख मत्स्य बीज को जिले के औराई ब्लाक के विक्रमपुर गांव में स्थित मत्स्य विभाग के हैचरी में सुरक्षित रखा गया है। जिसे गुरुवार को निकालकर वाराणसी ले जाया जाएगा।

मूलत : भारत, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में पाई जाने वाली यह चिताला मछली गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु और महानदी के जलग्रहण क्षेत्रों में मिलती है। यह मीठे पानी में रहना पसंद करती है। भोजन और स्वभाव से यह मांसाहारी और रात्रिचर शिकारी मछली है। यह मुख्य रूप से छोटी मछलियों, झींगों, घोंघों और जलीय कीड़ों को खाती है।

क्या है चिताला मछली छोड़ने का उद्देश्य

मांसाहारी होने के बाद भी यह मछली छोटी मछलियों को उसी दशा में खाती हैं जब उनके लिए कोई अन्य चारा उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में धार्मिक आस्था के केंद्र माने जाने वाले जिलों में गंगा में छोड़ने का उद्देश्य यह है कि यह छोटे छोटे जलीय कीड़़ों मकोड़ों को खाएंगी। इससे गंगा जल स्वच्छ रहेगा। साथ ही इससे मछली का उत्पादन भी बढ़ेगा।

चिताला मछली की रीवर रैचिंग वाराणसी में गंगा में की जानी है। पूर्व में आठ अक्टूबर को कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन मत्स्य बीज न आने से स्थगित हो गया था। नौ अक्टूबर को आए मत्स्य बीज को विक्रमपुर हैचरी में रखा गया है। इसे 19 नवंबर को निकालकर वाराणसी लाकर गंगा में छोड़ा जाएगा। -सुरेश कुमार, उप निदेशक मत्स्य वाराणसी मंडल/प्रभारी सहायक मत्स्य निदेशक भदोही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।