शिक्षण संस्थानों में रही बाल दिवस की धूम
आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस (14 नवंबर) गुरुवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक में आयोजित कार्यक्रमों में चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर भदोही : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस (14 नवंबर) गुरुवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक में आयोजित कार्यक्रमों में चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तो बच्चों को उनके कार्य व सिद्धांतों से अवगत कराया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिताओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अतिथियों ने कहा चाचा नेहरू को बच्चे बहुत ही प्रिय थे। इसीलिए उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव सिविल जज सी.डि आशुतोष द्वितीय ने व बीएसए अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती एवं प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिविल जज ने बच्चों को उनके अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी। बताया कि संविधान में बच्चों से बाल मजदूरी न कराने सहित कई अधिकार दिए गए हैं। गुड टच व बैड टच के बारे में बताया। बीएसए ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई की संदेश दिया। विद्यालय में प्रयोगशाला व क्रीड़ा कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नीरज उपाध्याय, प्रधानाध्यापक सतगुरुप्यारी श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, मानिकचंद यादव, क्रांतिमान शुक्ला आदि थे। जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विविध प्रकार के व्यंजन से लेकर अन्य स्टाल लगाए थे। जहां पहुंचे अभिभावकों, शिक्षकों ने खरीदारी की तो मेले का लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य मधुश्री ने छात्राओं को चाचा नेहरू के जीवन आदर्शों से अवगत कराया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस (बाल दिवस) शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। हीरानंद पांडेय बालिका इंटर कॉलेज बेरवां पहाड़पुर में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रविकांत तिवारी ने कहा कि पं. नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप मनाया जाता है। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विष्णु पांडेय, श्याम कुमार पांडेय, रामकिकर पांडेय, मो.अकरम, विमल कुमार व अन्य थे। इसी तरह क्षेत्र के जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज में छात्र-छात्राओं ने बाल दिवस के अवसर पर संगीत नृत्य प्रस्तुत किए। प्रबंधक राजबली मिश्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार, डॉ योगेश सिंह, पीपी श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप आदि थे। सुशीला देवी पब्लिक विद्यालय रोही में प्रबंधक संगमलाल शुक्ला ने बच्चों को पुस्तक-कलम देकर उन्हें सम्मानित किया। ऐश्वर्या पांडेय, सपना चौधरी, अंकिता, पूर्णिमा आदि थीं। इसी तरह छविराजी देवी, माताशंकर इंटर कॉलेज पुरेनगरी में प्रधानाचार्य अंकित तिवारी ने छात्र छात्राओं को बाल दिवस का महत्व समझाया। माता सेवक इंटर कॉलेज बैरी बीसा, बृजभूषण सर्वोदय इंटर कॉलेज सेमराध, मां शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर, पार्वती देवी नेशनल इंटर कॉलेज नौधन, मां विध्यवासिनी इंटर कॉलेज कुलमनपुर, महावीर इंटर कॉलेज बिछियां. प्रेमा देवी इंटर कालेज वहिदानगर में भी विविध आयोजनों संग बाल दिवस मनाया गया।
महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार : बाल दिवस पर मिठाईलाल, चंद्रभान गुप्त बालिका इंटर कॉलेज कंसापुर महाराजगंज में चाचा नेहरू के जन्म दिन पर स्टाल लगाया गया। अभिभावक व विद्यालय परिवार ने की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन से लेकर नमकीन, मिठाइयों तक के स्टाल लगाए थे। प्रबंधक सुरेंद्र जायसवाल ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य रीना चौरसिया, संतोष जायसवाल, अजय गिरी, सुशील मिश्रा, सुनील दुबे, शेखर यादव आदि थे।
चौरी प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के मानिकपुर स्थित जीबी पंत फाउंडेशन स्कूल मे गुरुवार को बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। प्रधानाचार्य गोविद दुबे ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओ ने संस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस मौके पर रामआश्रय यादव, सुभाषचंद्र दुबे, सतीश दुबे, नीलम, निशा पांडेय, कंचन तिवारी आदि थी।।
खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार : नगर सहित आस-पास के स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया। दलपतपुर स्थित पैरेंटस ड्रीम प्रेपरेटरी स्कूल में बच्चों ने नृत्य, गीत-संगीत के जरिए धूम मचाया। प्रधानाध्यापिका सुषमा मिश्रा ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया और स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया। इसी तरह शहीद नरेश स्कूल मे प्रधानाध्यापक अवधेश मिश्रा, लिटिल फ्लावर स्कूल में प्रधानाध्यापक सन्दीप मौर्य, टेन्डर हर्टस स्कूल में प्रधानाध्यापक एस विश्वकर्मा ने बच्चो को चाचा नेहरू के विचार व आदर्शों के बारे में जानकारी दी।
गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार : नगर के सेंट थॉमस स्कूल में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं को चार हाउसों में बांटकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रथम पुरस्कार सफायर हाउस, द्वितीय रूबी हाउस तथा तृतीय पुरस्कार जासफर हाउस को मिला। प्रबंधक सैम अब्राहम द्वारा तीनों विजेता टीमों के लीडरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि प्रतियोगिताओं से जहां बच्चों के बौद्धिक विकास होता है, वही ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा और भी निखर जाती है। प्रधानाचार्य वृंदा सैम सहित समस्त शिक्षक थे। इसी तरह जेनिथ पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सीनियर कबड्डी में ज्योति प्रकाश पांडेय की टीम, जूनियर वर्ग में अंकित यादव की टीम एवं बालिका कबड्डी में काजल यादव की टीम विजेता रही। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में सोनाली मिश्रा की टीम विजई रही। प्रबंधक रविभूषण त्रिपाठी ने सफल टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आशुतोष पांडेय, अनुज तिवारी, प्रदीप यादव, राजेश यादव, किरण पांडेय आदि थीं।