पैकेज बाल दिवस.धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों सामाजिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन कर दिन विशेष की महत्ता का अहसास कराया। विद्यालयों में निबंध चार्ट भाषण व खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस क्रम में पिपरी स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि नेहरू जी बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इसलिए उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद उर्फ लल्ला यादव ने श्री नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक थे।
जासं, भदोही: देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन बाल दिवस को विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन किया गया।विद्यालयों में निबंध, चार्ट, भाषण व खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। पिपरी स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि नेहरू जी बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इसलिए उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद उर्फ लल्ला यादव ने श्री नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसी तरह रजपुरा कालोनी स्थित ज्योतिपुंज शुल्क मुक्त संस्कारशाला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं के बीच लंबी दौड़, ऊंची दौड़, कबड्डी, खोखो, फुटबाल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दमखम दिखाया। संस्कारशाला की संरक्षक पूनम देवी हर्ष ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि प्रेमा पटौदिया ने सभी बच्चों को स्कूल बैग देकर रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। संचालिका स्नेहलता श्रीवास्तव ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के साथ साथ खेलकूद पर बल दिया। इस मौके पर अनिता सिंह, ज्योति मौर्या, सुलेखा यादव, विनय श्रीवास्तव, शशि सेठ आदि थीं।