Move to Jagran APP

कालीन नगरी में श्रद्धा के साथ मना पर्व

भारतीय संस्कृति श्रद्धा व आस्था से जुड़े पर्व भईया दूइज कालीन नगरी में शुक्रवार को धूम धाम से मनाया गया। बहनों ने कठिन व्रत धारण कर भाइयों की सलामती के लिए मंदिरो मे सामूहिक दर्शन पूजन किया। साथ ही भाईयों की आरती उतारी गई। इस क्रम में परंपरा के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दिकी के पचभैया स्थित आवास पर पहुंच कर हिन्दू बहनों ने उनकी आरती उतार लंबी उम्र की कामना की। भईयादूज के मौके पर बहनों

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:25 PM (IST)
कालीन नगरी में श्रद्धा के साथ मना पर्व
कालीन नगरी में श्रद्धा के साथ मना पर्व

जागरण संवाददाता, भदोही : भारतीय संस्कृति, श्रद्धा व आस्था से जुड़े भइया दूज कालीन नगरी में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने कठिन व्रत धारण कर भाइयों की सलामती के लिए मंदिरों में पहुंचकर सामूहिक पूजन किया। साथ ही भाईयों की आरती उतारी गई। इस क्रम में परंपरा के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दिकी के पंचभैया स्थित आवास पर पहुंच कर हिन्दू बहनों ने उनकी आरती उतार लंबी उम्र की कामना की।

loksabha election banner

भइया दूज के मौके पर बहनों ने व्रत का पारण किया। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों में पहुंची बहनों के चलते भीड़ लगी रही। बहनों ने गोवर्धन की पूजा कर भाईयों के लंबी उम्र की कामना की। गई। नगर की अनीता गुप्ता, पूनम जायसवाल, रुक्मिणी जायसवाल, अन्नपूर्णा गुप्ता, जान्हवी गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी के आवास पर पहुंचकर तिलक लगाया तथा आरती की। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.