धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की 124वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों में जहां विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर चाचा नेहरू को याद किया गया। उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प। पिपरी स्थित माडर्न पब्लिक इंटर
जागरण संवाददाता, भदोही : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 124वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर चाचा नेहरू को याद किया गया। उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प।
पिपरी स्थित माडर्न पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज में चाचा नेहरू को याद किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र यादव लल्ला ने बच्चों को चाचा नेहरू की उपलब्धि व विशेषता से अवगत कराते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके ¨प्रसिपल राजेंद्र यादव, मोहनलाल पाल, अशोक शर्मा, रामजीत यादव, सुनील मौर्या आदि थे। उधर अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। चाचा नेहरू बनी कक्षा एक की बच्ची सृष्टि वर्मा के संग राष्ट्रध्वज लिए बच्चों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। विद्यालय में बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सहित अन्य प्रतियोगिताएं की गईं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धीरज ¨सह सहित अन्य शिक्षक थे। सर्रोई स्थित केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में दौड़ तथा मेहंदी प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सह प्रंबधक डा. राहुल उपाध्याय, ¨प्रसिपल सुनील यादव, मुकेश मौर्या, अवनीश राय, पंकज पांडेय आदि थे। हरियावं स्थित प्रेम बहादुर ¨सह पब्लिक स्कूल में बसपा के मंडल मीरजापुर प्रभारी रविशंकर ¨बद ने बच्चों को मिठाई व उपहार भेंट किए। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी दिलीप ¨सह ने बाल दिवस के बारे में बच्चों को बताया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पीके जायसवाल, अतुल राय आदि थे।