आग से हजारों का सामान जला
आग से हजारों का सामान जला।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 11:36 PM (IST)
जासं, दुर्गागंज : गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में लगी आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि गैस सिलेंडर तक आग पहुंचने के बाद परिजनों की तत्परता से सिलेंडर बाहर निकाल आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अन्यथा किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। गांव निवासी मदन लाल मौर्या की पुत्री घर में खाना बना रही थी। तब अचानक सिलेंडर के गैस सप्लाई का पाइप जलने लगा। हल्ला मचाने पर जुटे लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। कहीं अगर आग से सिलेंडर ब्लास्ट होने पर अनहोनी हो सकती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें