Move to Jagran APP

बोल मोहम्मदी या हुसैन की बुलंद हुई सदाएं

हवा में लहराते सब्ज परचम के बीच बोल मोहम्मदी या हुसैन की गूंजती सदाएं मैदाने कर्बला की याद में फन-ए-सिपहगिरी के उम्दा प्रदर्शन के बीच मर्सिया पढ़ती महिलाओं के साथ जगह-जगह निकले ताजिया जुलूसों से समूचा जनपद हुसैनी संग से सराबोर हो उठा। मौका था। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मातमी पर्व मोहर्रम का।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 07:07 PM (IST)
बोल मोहम्मदी या हुसैन की बुलंद हुई सदाएं

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : हवा में लहराते सब्ज परचम के बीच बोल मोहम्मदी या हुसैन की गूंजती सदाएं, मैदाने कर्बला की याद में फन-ए-सिपहगिरी के उम्दा प्रदर्शन के बीच मर्सिया पढ़ती महिलाओं के साथ जगह-जगह निकले ताजिया जुलूसों से समूचा जनपद हुसैनी संग से सराबोर हो उठा। मौका था। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मातमी पर्व मोहर्रम का। मंगलवार को पूरे अकीदत व एहतराम से साथ निकाले गए जुलूस के जरिए ताजियों को कर्बला पहुंचाकर दफनाया गया। जगह-जगह लगे मेले में महिलाओं, बच्चों सहित अन्य लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।

loksabha election banner

ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार में अखाड़ा भुड़की, अखाड़ा बालीपुर, अखाड़ा पुरानी बाजार व विकास भवन आदि स्थानों से निकाले गए ताजिए पुरानी बाजार में इकट्ठा हुए। जहां से निकला जुलूस तहसील रोड, शीतल पाल तिराहा, राजापार्क, दुर्गागंज रोड त्रिमुहानी होते हुए कर्बला पहुंचा। जहां ताजियों को पूरे अकीदत के साथ दफनाया गया। जुलूस में शामिल या हुसैन, नारा-ए- तकबीर आदि नारे बुलंद करते व हवा में सब्ज परचम लहराते चल रहे थे। विभिन्न अखाड़ों के कलाकार शहीदाने कर्बला की याद में फने सिपहगिरी का प्रदर्शन करते चल रहे थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस व पीएसी के जवान साथ-साथ चल रहे थे। जुलूस में चेयरमैन हीरालाल मौर्या, पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, जमील अंसारी, अकरम मल्ले, मनोज गुप्ता, सेराज अहमद, फहीम अंसारी, शकील दादा, आलम,

गोपीगंज व लालानगर प्रतिनिधि के अनुसार: गोपीगंज नगर में दसवीं मोहर्रम का पहला जूलूस मंगलवार को सुबह नगर के चुड़िहारी मोहाल से शेख अखाड़ा सलामत खां द्वारा निकाला गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र अमानाबाद, अमवां जगन्नाथपुर के ताजियादार अपनी ताजियों के साथ शामिल हुए। राजमार्ग चौराहे पर सोनिया तालाब, नई बस्ती व पूरे गुलाब के अखाड़े भी जूलूस में शामिल हुए। इस दौरान अखाड़े में शामिल लोग जगह-जगह फन ए सिपहगिरी का प्रदर्शन भी कर रहे थे। निर्धारित मार्ग पर घूमते हुए जूलूस गेराई स्थित कर्बला पहुंचा जहां ताजिये दफन किए गए। दूसरा जूलूस सराय मोहाल से अखाड़ा धूम खां द्वारा निकाला गया। जूलूस में भगवतपुर, कवलापुर, गेराई, डेरवां व गहरपुर के अखाड़े ताजियों के साथ शामिल हुए। इसके उपरान्त जूलूस राजमार्ग होते हुए देरशाम कर्बला पंहुचा जहां जूलूस मे शामिल ताजिये दफनाए गए। राजमार्ग चौराहे पर विभूति नारायण सिंह द्वारा ने रामलीला समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह बघेल, सीओ कालू सिंह, कोतवाल गोपीगंज संजय राय आदि का साफा बांधकर स्वागत किया गया। जुलूस में अखाड़ेदार सरवर खान व मो. हनीफ, गुलाम मुस्तफा अंसारी सहित हाजी मो. मुमताज, ऐनुल हक, समशुल हक, जूलूस में हाजी मोहम्मद हलीम, कमरुद्दीन राईन, भोनू उस्ताद, गुड्डू चौधरी आदि थे। चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्त की ओर से सफाई आदि की व्यवस्था कराई गई थी।

जंगीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: इमाम चौक पर बैठाये गये क्षेत्र के चेरापुर, महुआरी, कुलमनपुर, पूरा कानूनगोयान, अमीनाबाद, बिरनई, आदि स्थानों से लगभग दो दर्जन ताजिए राजमार्ग पर स्थित सराय जगदीश पहुंचे। जहां फने सिपहगिरी का प्रदर्शन किया गया। ताजियादारों ने अपने-अपने कर्बला पहुंचकर ताजियों अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस व पीएसी के जवान लगे रहें।

खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार : नगर में इमाम चौक पर रखे गये लगभग तीन दर्जन ताजिये जूलूस के रूप में कर्बला पहुंचे जहां एहतराम पूर्वक दफन किए गए। जूलूस में शामिल लोग या हुसैन की सदायें बुलंद करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों द्वारा ताजियादारों का स्वागत किया। साथ ही शर्बत आदि का वितरण किया। सीओ लेखराज सिंह, एसओ सत्यनारायण मिश्रा, चौकी इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। हाजी निजामुद्दीन, सलाम खान, मैनुद्दीन अंसारी, जफर खान, हाजी इलियास आदि थे।

सीतामढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के इटहरा मवयैया थान सिंह व कटरा बाजार में इमाम चौक पर रखे गए ताजिये एहतराम के साथ कर्बला में दफन किए गए। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग या हुसैन की सदाएं बुलंद की। साथ की लकड़ी कला का प्रदर्शन किया।

बाबूसराय प्रतिनिधि के अनुसार : गिर्दबड़गाव व बाबूसराय मे इमाम चौक पर रखे गये ताजिए प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में कर्बला में दफन किए गए। इस दौरान जुलूस निकालकर शहीदाने कर्बला की याद ताजा की गई।

महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के पटखौली, इटवां, हुसैनीपुर आदि स्थानों से निकले ताजिए महाराजगंज बाजार में इकट्ठा हुए। तत्पश्चात बाजार भ्रमण कर कर्बला पहुंचाकर ताजियों को दफ्न किया गया। जुलूस में अफजल अली, राजकुमार गुप्ता, नियाज, पप्पू, कल्लू आदि रहे।

औराई प्रतिनिधि के अनुसार : घोसिया नगर सहित माधोसिंह, पियरोपुर, औराई आदि स्थानों पर मोहर्रम का पर्व मनाया गया। जगह-जगह निकले ताजिया जुलूसों में शामिल लोगों ने या हुसैन की सदाएं बुलंद की। घोसिया नगर के ताजिये निकाल कर चमनगंज तकिया पर एकत्र हिए। जहां से कर्बला फकीरान मोहल्ला पहुंचाकर दफन किया गया। माधोसिंह में बाजार में निकले ताजियों को पश्चिम मोहल्ला दक्षिण फटका पर तक ले जाकर दफन किया।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र में मातमी पर्व मोहर्रम पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सूफीनगर, गोधना, बिछियां, दरवांसी, अकोढ़ा, रमईपुर, आदि स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाले गए। ताजियादारों व अखाड़ेदारों नें फने सिपहगिरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तत्पश्चात ताजियों को कर्बला पहुंचाकर दफन किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन के लोग जुलूसों के साथ चल रहे थे। सूफीनगर व दरवांसी में कर्बला मैदान पर फने-सिपहगिरी का प्रदर्शन किया गया।

सर्रोई प्रतिनिधि के अनुसार : सर्रोई बाजार में दसवीं मुहर्रम पर मंगलवार को यौमे आशूरा का जुलूस निकला गया। बाजार भ्रमण कर ताजियों को बड़ी मस्जिद होते हुए कर्बला पहुंचाकर दफ्न किया गया। अजादारों को पानी पिलाने के लिए जगह-जगह इंतजाम किए गए। शमशेर अंसारी, शराफत अली, मकसूद अली, तौसीफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, नसीम सिद्दीकी आदि थे।

सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार : मोहर्रम के मौके पर मंगलवार को नगर व आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस निकाले गए। ताजियों को बावन बीघा तालाब स्थित कर्बला पहुंचाकर दफ्न किया गया। नगर में तहफुजे कब्रिस्तान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अतहर अली के नेतृत्व में ताजियादारों अन्य लोगों को शरबत पिलाया गया। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह सुरक्षा में लगे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.