Move to Jagran APP

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, भड़के कार्यकर्ता

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य के खिलाफ भदोही कोतवाली में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता आक्रोशित होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 06:22 PM (IST)
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, भड़के कार्यकर्ता
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, भड़के कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य के खिलाफ भदोही कोतवाली में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता आक्रोशित होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। डीएम से मिलकर राजनीतिज्ञों के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। कहा कि तालाब पर अतिक्रमण करने की शिकायत करने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई।

loksabha election banner

आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तालाब नंबर 119 पर कई वर्षों से आशाराम बापू का आश्रम बनाया गया है। इस मामले में आश्रम के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जिलाध्यक्ष के भाई सूरज सिंह ने तालाब को खाली कराने के लिए आइजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल और तहसील के अधिकारियों ने मनमानी तरीके अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए भाजयुमो जिलाध्यक्ष और उनके भाई सूरज सिंह के खिलाफ ही लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि तहसीलों को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। भदोही नगर में तालाब की भूमि पर भू-माफिया प्लाटिग कर रहे हैं तो होटल संचालित किए जा रहे हैं लेकिन तहसील प्रशासन की नजर उस पर नहीं पड़ रही है। शिकायत करने वाले के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दबाव बना रहे हैं ताकि अन्याय के खिलाफ कोई आवाज न उठा सके। चेताया कि यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री से मिलकर अधिकारियों की शिकायत की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.