भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव को दांव-पेंच
भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर सियासी दांव-पेंच शुरू हो गया है। रविवार से दो दिवसीय मंडल अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव शुरू हो जाएगा। इसके लिए शनिवार को पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी गाइड लाइन चुनाव अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर सियासी दांव-पेंच शुरू हो गया है। रविवार से दो दिवसीय मंडल अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव शुरू हो जाएगा। इसके लिए शनिवार को पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी गाइड लाइन चुनाव अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पहले दिन दस मंडल में चुनाव होंगे। सक्रिय सदस्यों की सूची में 25 दिग्गजों का नाम शामिल न होने पर वह चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे।
मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। 13 अक्टूबर को 10 और 14 अक्टूबर को छह मंडल अध्यक्षों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारियों को मतदाता सूची और अन्य निर्देश उपलब्ध करा दिया गया है। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने बताया कि 976 सक्रिय सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए 30-45 वर्ष आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। पहले दिन मोढ़ मंडल का वोट सूर्या बालिका इंटर कालेज मोढ़, भदोही ग्रामीण का नेशनल इंटर कालेज भदोही, भदोही नगर का जयहिद शिक्षा निकेतन मर्यादपाट्टी, चौरी का ब्रह्म आश्रम चौरी, सेमराधनाथ धाम का सेमराध मंदिर, ज्ञानपुर का श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क ज्ञानपुर, असनांव का बुढ़ेनाथ मंदिर असनांव, जगन्नाथपुर का एसएमप स्कूल जगन्नाथपुर, महराजगंज का बाबूसराय इंटर कालेज और ममहर मंडल का प्राथमिक पाठशाला बहुतरा में वोट पड़ेंगे। इसके अलावा दूसरे दिन 14 अक्टूबर को छह मंडलों का चुनाव होगा।