भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल
आर्थिक मंदी किसानों की बदहाली बेरोजगारी सहित केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने गुरुवार को गिरिया बाजार में नुक्कड़ सभा की। भाजपा सरकार को हर मुद्दों पर विफल बताया गया।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : आर्थिक मंदी, किसानों की बदहाली, बेरोजगारी सहित केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने गुरुवार को गिरिया बाजार में नुक्कड़ सभा की। भाजपा सरकार को हर मुद्दों पर विफल बताया गया।
जिलाध्यक्ष देव नारायण यादव ने कहा कि आर्थिक मंदी के चलते लोगों में हताशा है। मौजूदा सरकार की उपेक्षा से किसान हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी उत्पादन का उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं। किसान, युवा, मजदूर सभी परेशान हैं लेकिन सरकार झूठी घोषणाएं करने में व्यस्त है। इस मौके पर संजय जायसवाल, मुशीर इकबाल, परवेज अंसारी, संतोष, मायाशंकर उपाध्याय, हरिशंकर यादव, नाजिम अली आदि थे।