भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर छेड़खानी का मुकदमा
क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी करने के आरोप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि वह अपने घर में सो रही थी।
जासं, ऊंज (भदोही) : क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी करने के आरोप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि वह अपने घर में सो रही थी। इसी बीच आरोपित अमित सिंह घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोरगुल सुनकर पहुंचे उसके भाई और चाचा ने जब रोका थे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इससे पीड़िता और परिवार के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा।