विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में टैंकर से सरसों तेल का रिसाव, लूटने के लिए लग गई ग्रामीणों की भीड़

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:09 PM (IST)

भदोही के औराई में एक टैंकर से सरसों तेल का रिसाव होने पर ग्रामीणों की भीड़ उसे लूटने के लिए ...और पढ़ें

टैंकर से सरसों तेल के रिसाव पर लग गई लोगों की भीड़।

टैंकर से सरसों तेल के रिसाव पर लग गई लोगों की भीड़।

HighLights

  1. भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर से सरसों तेल रिसाव।

  2. तेल लूटने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

  3. चालक के रोकने के बावजूद लोग तेल भरते रहे।

जागरण संवाददाता, बाबूसराय (भदोही)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित औराई कोतवाली के कटका गोदाम से समीप शुक्रवार को सुबह उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक टैंकर से सरसों तेल का रिसाव शुरू होते ही उसे लूटने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। टैंकर चालक भीड़ के आगे रिसाव रोकने में असहाय हो उठा। अंतत: टैंकर लेकर आगे बढ़ गया।

मध्य प्रदेश के मुरैना निवाी टैंकर चालक वीरेंद्र मुरैना से सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर कोलकाता जा रहा था। रास्ते में कटका गोदाम के पास टैंकर खड़ा कर चाय पीने के लिए रुक गया। इसी दौरान अचानक टैंकर के पिछले हिस्से से तेल रिसने लगा।

रिसाव की जानकारी होते ही आस पास के बड़ी संख्या में लोग तेल का रिसाव बंद करने में चालक की मदद करने के बजाय बाल्टी, डिब्बा और अन्य बर्तन लेकर तेल भरने लगे।

भीड़ बढ़ने के कारण चालक को रिसाव वाले हिस्से तक पहुंचकर उसे बंद करने तक नहीं दिया जा रहा था। उसने किसी तरह रिसाव रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग लगातार तेल भरने में जुटे रहे। इसके बाद वह टैंकर लेकर आगे बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- बल‍िया में नौ महीने से परिवार से बिछड़े पूर्णिया निवासी रेहान से म‍िला पर‍िवार