विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:34 AM (IST)

भदोही रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी आई है, जिसके लिए रेलवे ने निर्माण एजेंसी को छह माह की समय-सीमा दी है।

निर्माण के बाद इसी तरह दिखाई देगा भदोही रेलवे स्टेशन

निर्माण के बाद इसी तरह दिखाई देगा भदोही रेलवे स्टेशन

HighLights

  1. भदोही स्टेशन सौंदर्यीकरण कार्य तेज, छह माह में पूरा होने की उम्मीद।

  2. अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा।

  3. नए भवन, रंगीन टाइल्स, स्ट्रीट लाइट से स्टेशन का बदलेगा स्वरूप।

जागरण संवाददाता, भदोही। भदोही स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी आ गई है। रेलवे ने निर्माण एजेंसी को छह माह की समयावधि प्रदान करते हुए स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया का डिजाइन भी दे दिया है। डिजाइन के अनुसार स्टेशन भवन को भव्य रूप दिया गया है।

दोनों तरफ के स्टेशन भवन में रंग रोगन नहीं किया जाएगा विभिन्न रंगों के पत्थर लगाए जाएंगे। सर्कुलेटिंग एरिया में इंटरलॉकिंग नहीं होगी बल्कि रंग बिरंगी टाइल्स लगेंगी। इसे अलावा जगह जगह स्ट्रीट लाइट से स्टेशन परिसर को जगमग किया जाएगा। कुल मिलाकर दशकों से उपेक्षित भदोही स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदलने वाला है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित देश के 508 स्टेशनों का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह अगस्त-23 को किया था। योजना में भदोही स्टेशन को भी शामिल किया गया है।

मानचित्र के अनुसार स्टेशन भवन का निर्माण, आधुनिक प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, निकास द्वार का सुंदरीकरण, प्लेटफार्म सतह का सुधार कार्य, रैम्प, यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त शेड सहित स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। 12 फ्लैट वाली आवासीय कॉलोनी, नए स्टेशन भवन का निर्माण सहित अन्य कार्य परियोजना में शामिल हैं।

प्लेटफॉर्म पर लगेंगी टाइल्स

प्लेटफॉर्म को एक फीट ऊंचा किया जा रहा है। पूरे प्लेटफॉर्म पर टाइल्स लगाई जाएंगी ताकि यात्री अपने लगेज के साथ सुविधाजनक ढंग से आवागमन कर सकें। मुख्य भवन की फिनिशिंग कार्य सम्पन्न होने के बाद प्लेटफार्म-2 के अर्धनिर्मित भवन को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भदोही में सीएचसी अधीक्षक को जान से मारने की साजिश रचने वाले दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

इसके बाद आवासीय कॉलोनी, दोनों प्लेटफॉर्मों के फर्श आदि पर काम होगा। हालांकि प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और भारी लगेज लेकर चलने वाले यात्री परेशान हैं।

कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उम्मीद है कि विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में पूरा भी हो जाएगा। विभाग की ओर से जारी डिजाइन के अनुसार ही कार्य होगा।

                                                                                     कोमल सिंह, स्टेशन अधीक्षक