विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में सीएचसी अधीक्षक को जान से मारने की साजिश रचने वाले दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 02 Sep 2026 12:40 PM (IST)

भदोही में भानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा. पीसी बिंद को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो संविदा ...और पढ़ें

भदोही: सीएचसी अधीक्षक को धमकी देने वाले दो संविदा स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार।

भदोही: सीएचसी अधीक्षक को धमकी देने वाले दो संविदा स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार।

HighLights

  1. सीएचसी अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मिली।

  2. दो संविदा स्वास्थ्यकर्मी अजीत व श्याम सुंदर गिरफ्तार।

  3. ऑडियो क्लिप में अधीक्षक को टक्कर मरवाने की साजिश।

जागरण संवाददाता, भदोही। भानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा. पीसी बिंद को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र के बीपीसीएम अजीत कुमार व स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्याम सुंदर सिंह को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया। दोनों संविदा कर्मी हैं, इनका आडियो प्रसारित हो रहा था। चिकित्सा अधीक्षक ने आडियो सुनकर इसकी शिकायत सीएमओ व डीएम से की थी।

डीएम के निर्देश पर दुर्गागंज पुलिस ने जांच की तो आडियो की सच्चाई सामने आ गई। दोनों को रात्रि में ही सीएचसी से गिरफ्तार किया और शांति भंग में चालान किया। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक की दूसरी तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रसारित आडियो में दोनों यह कहते सुने जा रहे हैं कि अधीक्षक के यहां आने से उनका जीना हराम हाे गया है।

उनके संपर्क कई बड़े अपराधियों से हैं, यह सीएचसी से निकलेगा तो इससे वाहन से टक्कर मरवा देंगे। 34 मिनट की इस आडियो क्लिप के साथ कई अन्य आडियो क्लिप भी प्रसारित हुई हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो दोनों संविदा कर्मी मनबढ़ किस्म के हैं। केंद्र से जुड़ी एक एएनएम ने दोनों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की थी।

सीएचसी अधीक्षक ने दोनों को बुलाकर डांट पिलाई थी और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर सीएमओ को पत्र लिखा था। तभी से यह अधीक्षक से नाराज चल रहे थे। दोनों संविदा कर्मी में बीसीपीएम अजीत कुमार ऊंज थाना के मुंगरी गांव का है और स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्याम सुन्दर सिंह ज्ञानपुर कोतवाली के जाठी गांव का निवासी है।

सीएचसी अधीक्षक पीसी बिंद कहा कि वह डीघ सीएचसी से स्थानांतरित होकर डेढ़ माह पूर्व ही भानीपुर सीएचसी आए हैं। उनके मोबाइल पर आडियो रिकार्डिंग आई। उसमें बातचीत सामने आई कि यदि वह अस्पताल से बाहर निकलेंगे तो उनका एक्सीडेंट कराकर खत्म करा दिया जाएगा।ऐसी कई ऑडियो क्लिप प्रसारित हुई हैं। थानाध्यक्ष दुर्गागंज मनोज कुमार ने कहा कि दोनों का शांति भंग में चालान किया गया। सीएचसी अधीक्षक से दोबारा तहरीर देने को कहा गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।