विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में सीतामढ़ी में पंडित मुरलीधर पांडेय के नाम पर बनेगा बस अड्डा, स्मृति द्वार का भी हुआ लोकार्पण

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:32 PM (IST)

विधायक विपुल दुबे ने भदोही के डीघ ब्लॉक में पूर्व विधायक मुरलीधर पांडेय की स्मृति में बने द्वार का लोकार्पण ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. विधायक विपुल दुबे ने स्मृति द्वार का लोकार्पण किया।

  2. सीतामढ़ी में मुरलीधर पांडेय के नाम पर बस अड्डा बनेगा।

  3. डीघ क्षेत्र में रोडवेज सेवा और विकास कार्य होंगे।

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही)। विधायक विपुल दुबे ने शुक्रवार को डीघ ब्लाक के खैदौपुर कोईरौना में लगभग दस लाख रुपये की लागत से बने पूर्व विधायक स्व. मुरलीधर पांडेय की याद में बने स्मृति द्वार का पूजा-पाठ के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया।

कहा कि हम सबके प्रिय रहे पूर्व विधायक के नाम पर बना यह स्मृति द्वार हमेशा हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश देगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन क्षेत्र के विकास को समर्पित कर दिया।

हमारा सौभाग्य है कि में उस क्षेत्र का विधायक हूं, जिस क्षेत्र का कभी पंडित मुरलीधर पांडेय प्रतिनिधित्व किया करते थे। उन्हीं की प्रेरणा से ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र का निरंतर विकास किया जा रहा है। जल्द ही डीघ क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने को लेकर रोडवेज सेवा की सौगात मिलेगी।

सीतामढ़ी में पंडित मुरलीधर पांडेय के नाम पर रोडवेज बस अड्डा का शिलान्यास होगा। कहा जब तक विधायक रहूंगा तब तक क्षेत्र की मान सम्मान में कभी आंच नहीं आने दूंगा। कहा कि योगी सरकार में डीघ क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कराया जा रहा है।

कहा कि सराय जगदीश-धनतुलसी ओवरब्रिज की स्वीकृति मिल चुकी है। जो भी कार्य अभी शेष हैं, उसे भी जल्द पूरा कराया जाएगा। इस माैके पर नागेंद्र सिंह, अर्चना शुक्ल, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, बाल दत्त पांडेय, शिवानंद पांडेय, रेनू पांडेय, कृपा शंकर पांडेय, आशीष पांडेय, संदीप तिवारी, अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।