विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश, व‍िधानसभा चुनाव की तैयार‍ियां अंत‍िम दौर में पहुंचीं

By Ravindra Nath Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 01:19 PM (GMT+05:30)

भदोही के जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मतदान स्थलों का निरीक्षण कर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को पात्र युवाओं और महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और नागरिकों से 28-29 नवंबर को मतदाता सूची जांचने का आह्वान किया।

भदोही में जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

भदोही में जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

HighLights

  1. जिलाधिकारी ने मतदान स्थलों और बीएलओ कार्यों का निरीक्षण किया।

  2. पात्र युवाओं व महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया।

  3. नागरिकों से 28-29 नवंबर को मतदाता सूची जांचने का आह्वान।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने रविवार को मतदान स्थलों का निरीक्षण कर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। कंपोजिट विद्यालय पिपरिस में बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए गए कार्यों की जांच की।

संबंधित बीएलओ द्वारा कुल 54 फार्म छह भरने की पुष्टि की। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से संवाद कर एक जनवरी 2027 काे 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं व पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों से आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में जानकारी प्राप्त कर फार्म-6, फार्म-7 व फार्म-8 के माध्यम से लोगाें का नामा मतदाता सूची में सम्मिलित करने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने व नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन से संबंधित सभी आवेदनों को नियमानुसार प्राप्त करते हुए निस्तारण करने पर बल दिया।

उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क व जागरूकता गतिविधियां संचालित कर युवाओं और महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपदवासियों से अभियान के तहत 28 व 29 नवंबर को अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान पोलियो बूथ पर उपस्थित बच्चों को फूल व टाफी वितरित कर उत्साहवर्धन किया। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने व जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।