विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में कालीन कंपनी के सोलर पैनल में लगी आग, लाखों सामान जलकर राख

Published: Fri, 24 Jul 2026 07:47 PM (IST)

भदोही की कारपेट सिटी में इंडियन आर्ट गैलरी के सोलर पैनल कक्ष में बैटरी फटने से आग लग गई, जिससे ...और पढ़ें

कालीन कंपनी के सोलर पैनल में लगी आग।

कालीन कंपनी के सोलर पैनल में लगी आग।

HighLights

  1. भदोही में कालीन कंपनी के सोलर पैनल में आग लगी।

  2. बैटरी फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान हुआ।

  3. फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, भदोही। कारपेट सिटी में शुक्रवार की दोपहर एक कालीन कंपनी के सोलर पैनल कक्ष की बैटरी फटने से आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर कंपनी के कर्मचारी उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने में जुट गए। आनन फानन में 26 अग्निशमन सिलिंडर खाली हो गए।

इसके बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कंपनी के गोदाम व अन्य कक्षों तक पहुंची आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पैनल कक्ष में लगी 400 बैटरियों में अधिकतर जलकर नष्ट हो गईं। कंपनी के पार्टनर सुहेल अकबर अंसारी ने 20 से 25 लाख के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

दोपहर एक बजे इंडियन आर्ट गैलरी के सोलर पैनल कक्ष से धुआं उठता देख कर्मचारी घबरा गए। लंच समय होने के कारण कामकाज बंद था। कंपनी संचालक सहित अधिकतर कर्मचारी जुमा की नमाज अदा करने गए थे। धुआं देखते ही सैकड़ों की संख्या में कंपनी के कर्मचारी जमा हो गए।

अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करते हुए आग बुझाने में जुट गए। लगभग 20 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। जल्द ही जवानों ने आग पर काबू कर लिया अन्यथा कंपनी के गोदाम व अन्य कक्षों तक आग पहुंच जाती तो बडा नुकसान हो सकता था। जिला अग्निशमन अधिकारी ओपी माथुर ने बताया कि समय पर आग पर कंट्रोल नहीं किया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें- स्कूल बस में सवार हो गए डीएम और एसएसपी, हाथरस में बच्चों के साथ किया सफर और ढेर सारी बातें