विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल बस में सवार हो गए डीएम और एसएसपी, हाथरस में बच्चों के साथ किया सफर और ढेर सारी बातें

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 24 Jul 2026 07:07 PM (IST)

हाथरस में डीएम अतुल वत्स और एसएसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने स्कूल बस में बच्चों से संवाद किया। उन्होंने सड़क ...और पढ़ें

हाथरस में स्कूल बस में सफर के दौरान बच्चों से संवाद करते डीएम और एसएसपी।

हाथरस में स्कूल बस में सफर के दौरान बच्चों से संवाद करते डीएम और एसएसपी।

HighLights

  1. बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया।

  2. वाहन सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, हाथरस। स्कूली बस से घर लौट रहे बच्चों के लिए ये एक अलग अनुभव था। जब डीएम और एसएसपी, उनके बीच एकदम से आ गए। साथ बैठे, भरपूर बातें की। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने स्कूल बस में बच्चों से संवाद किया।

स्कूली वाहन का निरीक्षण कर वाहन की सुरक्षा व्यवस्थाओं, आवश्यक दस्तावेजों तथा बच्चों के सुरक्षित आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वाहन के अंदर स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया

बच्चों से कहा कि यात्रा के दौरान हमेशा बस की निर्धारित सीट पर बैठकर ही सफर करें तथा चलती बस में इधर-उधर न घूमें, थोड़ी-सी सावधानी किसी भी दुर्घटना से बचा सकती है। उन्होंने बस चालक एवं परिचालक को भी निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा वाहन का संचालन निर्धारित गति सीमा एवं सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया जाए।

उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, वाहन में चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतने तथा चालक के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।