ट्रेन पर चढ़ते समय वृद्ध घायल
गोपीगंज के सराय जगदीश हाल्ट पर ट्रेन पर चढ़ते समय गिर जाने से रमेश बिंद गंभीर रुप से घायल हो गए। मनका
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 11:10 PM (IST)
ट्रेन पर चढ़ते समय वृद्ध घायल
जागरण संवाददाता, लालानगर(भदोही): गोपीगंज के सराय जगदीश हाल्ट पर ट्रेन पर चढ़ते समय गिर जाने से रमेश बिंद गंभीर रुप से घायल हो गए। मनका अछवर निवासी रमेश प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पर सफर कर रहे थे।सराय जगदीश हाल्ट पर पानी लेने के लिए जैसे ही नीचे उतरे ट्रेन आगे बढ़ गयी। जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के चक्कर में पैर फिसल गया और वह गिर गए। पुलिस गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें