विवाहिता की मौत के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विवाहिता की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में आरोपित पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। जबकि तीन आरोपित अब भी फरार हैं।
जासं चौरी (भदोही) : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विवाहिता की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में आरोपित पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। जबकि तीन आरोपित अब भी फरार हैं।
जगदीशपुर निवासी 42 वर्षीय सुनीता तिवारी की गत नौ फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, तथा शव को भी गायब कर दिया गया था। मृतका के पिता रामनाथ मिश्र निवासी नर¨सहपुर थाना शाहपुर (मध्य प्रदेश) ने बेटी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप अपने दामाद रामेश्वर तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया था। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बाद में मृतका के पिता ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर गत पांच मई को स्थानीय थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के अनुसार शुक्रवार को एक और आरोपित शिवम को उसके घर से गिफ्तार कर लिया गया।